Search

 
 
 

The 50 में प्रिंस नरूला का दावा, एल्विश यादव ने गैंगस्टर्स से दिलवाई धमकियां

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द 50’ रिलीज़ के साथ ही सुर्खियों में आ गया है. शो में एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स के रोमांचक टास्क और गेम्स दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिभागी अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं.
 

Lagatar desk : टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द 50’ रिलीज़ के साथ ही सुर्खियों में आ गया है. शो में एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स के रोमांचक टास्क और गेम्स दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिभागी अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं.हाल ही में शो के दौरान मैक्सटर्न और प्रिंस नरूला के बीच हुई बातचीत में यूट्यूबर एल्विश यादव का ज़िक्र हुआ, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया.

 

 

प्रिंस नरूला का दावा, गैंगस्टर्स से दिलवाई गई धमकियां

प्रिंस नरूला ने शो में एल्विश यादव के साथ हुए अपने विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि एल्विश ने उन्हें डराने के लिए गैंगस्टर्स से फोन कॉल्स करवाए थे.
प्रिंस ने कहा मुझे धमकाने के लिए कई गैंगस्टर कॉल्स कराई गईं, लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी. मैं अपनी ज़िंदगी में जहां पहुंच चुका हूं, वो वहां पहुंचने के बारे में सोच भी नहीं सकता.

 

प्रिंस ने आगे दावा किया कि जब वह सामने आने के लिए तैयार थे, तो एल्विश गोवा भाग गए. उन्होंने एल्विश को रील का बदमाश बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बनाई गई छवि के कारण लोग उन्हें गैंगस्टर समझने लगे हैं.

 

बिना नाम लिए प्रिंस ने यह भी कहा कि अगर उनकी या मैक्सटर्न की जगह कोई और होता, तो उस पर हाथ उठाकर व्लॉग बना दिया जाता, क्योंकि वे एल्विश के घर तक पहुंच चुके थे और वह कुछ नहीं कर पाए थे.

 

मैक्सटर्न का खुलासा: एल्विश ने भेजे थे 1 लाख रुपये

 

मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर ने भी एल्विश यादव से जुड़े कुछ अहम खुलासे किए. उन्होंने बताया कि एल्विश ने उन्हें 1 लाख रुपये भेजे थे, जिसकी वजह उन्हें खुद समझ नहीं आई.गौरतलब है कि साल 2024 में मैक्सटर्न और एल्विश यादव के बीच विवाद काफी चर्चा में रहा था.

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश अपने दोस्तों के साथ मैक्सटर्न के साथ मारपीट करते नजर आए थे. इस मामले पर मैक्सटर्न ने कहा था मेरी किस्मत खराब थी कि मैं उस वक्त अपने दोस्तों को साथ लेकर नहीं गया था.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही