Search

 
 
 

रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर 2’ के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल, आज होगा टीज़र रिलीज

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ का टीज़र आज यानी 3 फरवरी  को रिलीज होने जा रहा है. टीज़र रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें रणवीर सिंह बेहद इंटेंस और वॉयलेंट अवतार में नजर आ रहे हैं.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ का टीज़र आज यानी 3 फरवरी  को रिलीज होने जा रहा है. टीज़र रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें रणवीर सिंह बेहद इंटेंस और वॉयलेंट अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म का पूरा टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है.

 

 

बारिश में भीगा रणवीर सिंह का इंटेंस लुक


आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक खुद रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर शेयर किया. पोस्टर में रणवीर सिंह ब्लैक लेदर जैकेट पहने, बारिश में भीगते हुए दिखाई दे रहे हैं.लाल रंग की थीम वाला यह पोस्टर फिल्म के एक्शन और बदले की कहानी की झलक देता है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह दिखने को मिल रहा है.

 

आज दोपहर 12:12 बजे आएगा टीज़र

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा-अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीज़र आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा.साथ ही यह भी बताया गया कि फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज की जाएगी.

 

पोस्टर पर सेलेब्स और फैंस के रिएक्शन


रणवीर सिंह का यह दमदार लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो चुका है.शालिनी पासी ने कमेंट किया -अब शांत नहीं बैठा जाता… OMG! शिल्पा शेट्टी और आन्या सिंह ने फायर इमोजी के जरिए पोस्ट पर रिएक्ट किया.भूमि पेडनेकर समेत कई अन्य सेलेब्स और यूजर्स ने भी रणवीर के लुक की जमकर तारीफ की और टीज़र को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की.

 

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’


मेकर्स पहले ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर चुके थे, जिसे अब पोस्टर के जरिए कंफर्म कर दिया गया है.धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सीधा मुकाबला कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाला है, जो इसी दिन रिलीज हो रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही