Search

 
 
 

खत्म हुआ इंतजार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर आउट

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसी बीच फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हैं.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसी बीच फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हैं.

 

 

टीजर के बारे में


फैंस लंबे समय से फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे. कल रणवीर सिंह ने टीजर को लेकर हिंट दी थी और आज सुबह उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया. अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर सामने आया है.

 

पहला पोस्टर


रणवीर सिंह ने पोस्टर में हमजा अली मजारी के दमदार किरदार में अपनी मौजूदगी दिखाई. लाल बैकग्राउंड और बारिश के बीच रणवीर का इंटेंस लुक पोस्टर को और प्रभावशाली बनाता है. पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा -अब बिगड़ने का वक्त आ गया है.

 

कहानी की झलक


‘धुरंधर 2’ की शूटिंग जारी है. मुंबई से सामने आई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) को तनावपूर्ण स्थिति में दिखाया गया है. 
सीक्वल में हमजा के बदले और ‘बड़े साहब’ की असली पहचान पर फोकस किया जाएगा. साथ ही हमजा के असली नाम जसकिरत सिंह रंगी की पृष्ठभूमि पर भी ध्यान दिया जाएगा.

 

बॉक्स ऑफिस पर धमाका


पहले भाग ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपए से अधिक और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की थी. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अली खान और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही