Search

मोदी सरकार से सभी वर्गों के लोग परेशान : जेपी पटेल

इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी ने एक दिन में किया दर्जनों पंचायतों का दौरा Hazaribagh : लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. शुक्रवार को उन्होंने कटकमदाग प्रखंड की अंतर्गत दर्जनों पंचायत का दौरा किया. इस दौरान डोर टू डोर कैंपेन कर लोगों के बीच कांग्रेस के न्याय पत्र के बारे में बताया. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के साथ छल किया है. झूठे वादे कर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है. उन्होंने देश की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जवान, किसान, युवा, महिला सभी आज परेशान हैं. जवान अग्निवीर योजना से, किसान एमएसपी नीति से, युवा बेरोजगारी से और महिला सुरक्षा कारणों से. भारत का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है. उन्होंने कांग्रेस के मैनिफेस्टो के बारे में लोगों को बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले इन समस्याओं का समाधान कर देश के साथ न्याय किया जाएगा. महिला आरक्षण, पहली नौकरी पक्की, अग्निवीर योजना की समाप्ति और एमएसपी की गारंटी सुनिश्चित की जायेगी. इसे भी पढ़ें-‘वोटों">https://lagatar.in/to-polarize-votes-pm-modi-reached-pakistan-with-mangalsutra/">‘वोटों

के ध्रुवीकरण के लिए पीएम मोदी मंगलसूत्र से पाकिस्तान तक पहुंच गये’

आमजन का मिल रहा समर्थन

प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी जय प्रकाश भाई पटेल को अपना समर्थन देने लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. कोई उन्हें पानी पिला रहा था तो कोई गले लगाकर आशीर्वाद देते नजर आया. जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, राजद जिला अध्यक्ष चरका यादव, रेणु देवी, पूर्व मुखिया उदय साव, कोमल कुमारी, सुखदेव प्रसाद, बालेश्वर महतो, रंजीत यादव, विक्की धान, उपेंद्र यादव, जयकुमार महतो, नीरज यादव, मो. अजहर आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-rahul-gandhi-will-come-on-7th-will-hold-election-rally-in-gumlas-basia/">रांची

: राहुल गांधी सात को आयेंगे, गुमला के बसिया में करेंगे चुनावी सभा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp