भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने गावां प्रखण्ड के विभिन्न गावों में किया जनसंपर्क Koderma: कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पूरे देश की तरह कोडरमा संसदीय क्षेत्र की जनता भी कमल खिलाने को तैयार है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी दूरदर्शी नेतृत्व तथा मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जीवन में आये सकारात्मक बदलाव की वजह से हर बूथ पर कमल खिलेगा. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ये अलग बात है कि विरोधी ताकतें झूठ बोलकर, लगातार भ्रम फैलाकर जनता को ठगने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब जनता इनके छलावे में नहीं आनेवाली है. अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गावां प्रखण्ड के पसनौर, महुवारी, गढ़कौर, पडरिया, पछियारीडीह, खरसान, हरिहरपुर, खेसनौर, पटना चौक, भेलवा, पुरनाडाबर, बगदेडीह, धरवेनावाडीह आदि गावों में जनसम्पर्क के दौरान ये बातें कहीं. जनसम्पर्क के दौरान हर गांव में लोगों ने भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया. महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया.| जनसम्पर्क के दौरान ज्यादातर महिलाओं ने माना कि शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां मोदी सरकार की न्यूनतम दो से तीन योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा हो. इसे भी पढ़ें-देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-police-arrested-seven-smugglers-with-huge-quantity-of-ganja/">देवघर:
भारी मात्रा में गांजा के साथ पुलिस ने सात तस्कर को किया गिरफ्तार
भारी मात्रा में गांजा के साथ पुलिस ने सात तस्कर को किया गिरफ्तार
भारी मात्रा में गांजा के साथ पुलिस ने सात तस्कर को किया गिरफ्तार
कोडरमा में हरेक घर से सीधा रिश्ता : अन्नपूर्णा देवी
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मेरा कोडरमा संसदीय क्षेत्र के एक एक घर आंगन से सीधा रिश्ता है. एक एक घर और एक एक जन से खूब स्नेह और आशीर्वाद मिलता ह.| माताओं, बहनों ने तो हमेशा अपने भरपूर स्नेह से मेरा आंचल भरा है, आज भी खूब स्नेह मिला. उन्होंने कहा कि एक फर्क देख रही हूं कि पहले इनकी आंखों में केवल उम्मीदें होती थीं, अब उम्मीदों के पूरा होने की वजह से उपजा स्नेह भरा आभार है. उम्मीदें पूरी हुई हैं तो आकांक्षाओं का आकार बढ़ा है. इन आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है. पीएम मोदी जी के भरोसे कह सकती हूं कि हमारी माताओं-बहनों की एक एक ख्वाहिश पूरी होगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही मेरे प्रयास से बनी सड़कों, दरवाजे पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित चलंत मेडिकल वाहनों, स्कूलों में हुए बाउंड्रीवॉल, शौचालय, पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं, स्कूलों में उपलब्ध कराए गए ओपन जिम, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों, आरओ वाटर प्लांट्स, सोलर हाई मास्ट लाइट्स आदि का जिक्र भी सबकी जुबान पर है. इसे भी पढ़ें-देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-police-arrested-seven-smugglers-with-huge-quantity-of-ganja/">देवघर:भारी मात्रा में गांजा के साथ पुलिस ने सात तस्कर को किया गिरफ्तार
Leave a Comment