Search

 
 
 

रांची में सरायकेला व जमशेदपुर के कई लोगों ने थामा जदयू का दामन

 
  •  बोले प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो -  संगठन को मिलेगी मजबूती
Ranchi : झारखंड प्रदेश जदयू के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की उपस्थिति में सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर की दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने पार्टी का दामन थामा. मौके पर खीरू ने सभी को पार्टी का पट्टा एवं माला पहना कर जदयू की सदस्यता दिलाई. खीरू महतो ने कहा कि जदयू का संगठन दिन प्रतिदिन काफी मजबूत हो रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर झारखंड के सभी वर्गों के सामाजिक कार्यकर्ता जदयू की ओर मुखातिब हो रहे हैं. आने वाले दिनों में झारखंड में जदयू का संगठन काफी मजबूत स्थिति में दिखेगा.

इन्होंने थामा पार्टी का दामन

सदस्यता ग्रहण करने वाले में पार्वती किस्कु, माधो मार्डी, सकरो हांसदा, सुशीला लोहार, सुजीत कुमार यादव, रौशन कुमार, विष्णु पांडेय, मिश्रीलाल पासवान, रवि कुमार, रणजीत कुमार सिंह, सतीश कुमार, नीरज साव सहित कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश जदयू के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, भगवान सिंह, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, संजय कुमार सिंह, बीरेंद्र पासवान, कमल चौबे, रमाकांत मंडल, अनिल सिंह, डॉ विनय भरत एवं दुष्यंत कुमार पटेल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – बरसात">https://lagatar.in/the-thirst-of-the-capital-residents-is-quenched-by-the-reliance-on-tankers-even-in-the-rain/">बरसात

में भी टैंकर के भरोस बुझ रही राजधानीवासियों की प्यास
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही