Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निषाद सामुदायिक भवन बनने से लोगों को मिलेगा लाभ : डॉ. कुलदेव

Advertisement
Advertisement
निषाद भवन निर्माण समिति का पुनर्गठन, जल्द बनेगा भवन Garhwa: महर्षि वेदव्यास परिषद जिला इकाई गढ़वा-पलामू की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निषाद भवन निर्माण समिति, गढ़वा का पुनर्गठन किया गया. अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी, उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, चंद्रदेव चौधरी, शारदा चौधरी, सचिव महेन्द्र चौधरी, रामनाथ चौधरी, आरती देवी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौधरी, संतोष चौधरी, संगठन मंत्री राजेन्द्र चौधरी, गणेश चौधरी, जयराम चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी सन्तु चौधरी एवं कार्यालय प्रभारी रोहित चौधरी को बनाया गया. मौके पर अध्यक्ष कुलदेव चौधरी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन अभियान सह निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जाएगा. प्रत्येक रविवार को किसी न किसी पंचायत में जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कानून आदि के एक्सपर्ट के द्वारा लोगों को जानकारी दी जाएगी. साथ ही उस क्षेत्र में बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं युवाओं को सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-बहरूपिया">https://lagatar.in/bjp-is-an-impostor-dont-fall-prey-to-its-guarantee-champai-soren/">बहरूपिया

है भाजपा, उसकी गारंटी में मत फंसिएगाः चंपाई सोरेन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/10rc_m_63_10032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

दहेज-नशा मुक्ति पर जोर

सामाजिक परिवर्तन अभियान के संयोजक डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि इस अभियान के तहत रोग मुक्त, अशिक्षा मुक्त, बाल विवाह एवं दहेज मुक्त, नशा मुक्त एवं बेरोजगारी मुक्त समाज बनाने का पहला उद्देश्य है. गढ़वा में निषाद सामुदायिक भवन बनाकर जरूरतमंद लोगों को विभिन्न अवसर पर या आपातकालीन सेवा में उपलब्ध कराना और साथ ही नि:शुल्क पुस्तकालय खुलवा कर जनहित में सेवा प्रदान करना अभियान का लक्ष्य है. नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर के माध्यम से स्वस्थ रहने हेतु परामर्श देना समाज के लिए सकारात्मक कदम होगा. क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति ही समाज को बेहतर बनाने में सक्षम होता है. इस अभियान में सभी जाति एवं धर्म के लोगों को शामिल कर अच्छा वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि समाज में भाईचारा स्थापित हो सके. बैठक में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भरत चौधरी, बिनोद चौधरी, हरिलाल चौधरी, विष्णुदेव चौधरी, विरेन्द्र चौधरी, मनोज चौधरी, लालमोहन चौधरी, सुशीला देवी, प्रमिला देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जल्द">https://lagatar.in/names-of-remaining-candidates-will-be-announced-soon-vajpayee/">जल्द

ही बचे हुए प्रत्याशियों के नामों की होगी घोषणा : वाजपेयी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही