Search

 
 
 

Latehar News: डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस पर सुनी लोगों की समस्याएं

जन शिकायत निवारण दिवस पर डीसी संदीप कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. इस मौके पर उपायुक्त ने एक–एक कर नागरिकों की समस्याएं सुनी और जल्द समाधान करने का भरोसा दिया. छात्र रिंकू उरांव ने अनुसूचित जनजाति बालक आवासीय विद्यालय में प्रवेश नामांकन से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपा.
 
Latehar News

Latehar: जन शिकायत निवारण दिवस पर डीसी संदीप कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. इस मौके पर उपायुक्त ने एक–एक कर नागरिकों की समस्याएं सुनी और जल्द समाधान करने का भरोसा दिया. छात्र रिंकू उरांव ने अनुसूचित जनजाति बालक आवासीय विद्यालय में प्रवेश नामांकन से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपा.

 

Uploaded Image

 

प्राप्त आवेदन में छात्र द्वारा कल्याण विभाग संचालित आवासीय विद्यालय में कक्षा आठ में नामांकन के लिए जारी प्रथम चयन सूची में नाम नहीं आने और विशेष परिस्थितियों में प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) के आधार पर नामांकन का अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया गया. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन की सभी तथ्यों एवं अभिलेखों की जांच कर विभागीय नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक आवेदन एवं जन-शिकायत का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है. यदि किसी मामले में नियमों के अनुरूप सहायता संभव होगी तो आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.  जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आए. सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं सुनने के बाद डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए  समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही