Search

 
 
 

जनता की समस्या का किया जा रहा समाधान : सुनीता चौधरी

 
रामगढ़ विधायक ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास Ramgarh:  दुलमी प्रखंड में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिरु में शुक्रवार को लगभग 1.24 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी और पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने किया. इसमें डीएमएफटी मद में लगभग 61 लाख की लागत से बनने वाली चाहरदीवारी व भालू में रामजी महतो के घर से मदगी सिमाना तक डीएमएफटी मद से 62 लाख की लागत से 1000 फिट बनने वाले गार्डवाल निर्माण होगा. मौके पर विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से मुझे विधायक की जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. जहां भी जनता द्वारा क्षेत्र की समस्या से अवगत करवाया है, उसका समाधान किया जा रहा है. कहा कि स्कूल में चाहरदीवारी से विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी. वहीं गार्डवाल निर्माण होने से बरसात के दिनों में सड़कें कटने से बचेंगी. इससे आवाजाही बेहतर हो सकेगी. साथ ही सड़क से सटे खेतों को भी नुकसान नहीं होगा. मौके पर आजसू के वरीय नेता ब्रजनंदन महतो, मिथलेश महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज महतो, बालकृष्ण ओहदार, दिलीप महतो व किशुन महतो सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-demand-for-promotion-mining-supervisors-of-ccl-staged-a-strike/">रामगढ़

: पदोन्नति की मांग, सीसीएल के माइनिंग सुपरवाइजरों ने दिया धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही