Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार आई बैंक ट्रस्ट के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे, ट्रस्टी ध्यान रखें : राज्यपाल

Ranchi: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की अध्यक्षता में बिहार आई बैंक ट्रस्ट की बैठक राजभवन में हुई. राज्यपाल ने बिहार आई बैंक ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि इसे और प्रभावी बनाने की दिशा में समर्पित होकर कार्य करें. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट आम जनमानस के हित में पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करे ताकि यह आई बैंक अपने कार्यों से गरीबों के लिए वरदान सिद्ध हो. उन्होंने कहा कि इस आई बैंक के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे, इसके लिए सभी ट्रस्टी समर्पित रहें. राज्यपाल ने सभी ट्रस्टी से कहा कि वे विजन के साथ कार्य कर मानव-कल्याण व परोपकार की दिशा में अन्य के लिए प्रेरणा का कार्य करें. बैठक में विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, प्रधान सचिव, वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, बिहार आई बैंक ट्रस्ट की सचिव डॉ प्रोन्नति सिन्हा समेत ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/hematology-started-in-ranchi-sadar-hospital-3-patients-discharged-after-treatment/">रांची

सदर अस्पताल में हेमेटोलॉजी की शुरुआत, इलाज के बाद 3 मरीजों को छुट्टी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही