Search

 
 
 

मनीष सिसोदिया का केंद्र पर आरोपः विदेश में वैक्सीन बेचने की अनुमति, राज्यों को देने से इंकार

 

Lagatar Desk : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया कि जिस वक्त दिल्ली सरकार केंद्र सरकार से वैक्सीन की मांग कर रही थी, उस वक्त उन्हें नहीं दिया गया. जबकि उसी दौरान केंद्र सरकार की अनुमति से विदेशों में वैक्सीन बेचे गये. दिल्ली सरकार ने 1.50 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर किया. इसके अनुपात में बहुत कम वैक्सीन मिले.
इससे पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक खबर फैलायी गयी कि दिल्ली सरकार की तरफ से वैक्सीन का ऑर्डर ही नहीं दिया गया था. इस कारण दिल्ली सरकार को वैक्सीन उपलब्ध कराने में विलंब हो रही है. कुछ देर पहले भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली सरकार पर आरोप लगाये थे.

सिसोदिया ने किया खंडन

मनीष सिसोदिया ने इस तरह की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि देश में लोग वैक्सीन के बिना मर रहे हैं और केंद्र सरकार पड़ोसी राज्यों में मोदी जी का चेहरा चमकाने में लगी है. जिस वक्त दिल्ली सरकार ने वैक्सीन का ऑर्डर किया, उस वक्त दिल्ली के लोगों को वैक्सीन देने के बदले पड़ोसी देशों को वैक्सीन की सप्लाई की गयी. मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब दिल्ली सरकार के साथ यह रवैया अपनाया जा रहा है, तो अन्य राज्यों की स्थिति भी ऐसी ही होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही