Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों को नशा बांटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे,रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi: नशा कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई की. रांची पुलिस की टीम ने रविवार को गोंदा थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़े प्रशांत उर्फ बिल्ला नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से तलाशी के दौरान सात पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें -सर्जिकल">https://lagatar.in/call-from-pmo-in-three-hours-on-the-tweet-of-surgical-strike-hero-retired-lt-gen-hooda-ask-about-well-being-of-sister-suffering-from-cancer/">सर्जिकल

स्ट्राइक के हीरो रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा के ट्वीट पर तीन  घंटे में PMO से फोन, कैंसर पीड़ित बहन का हालचाल जाना

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

गोंदा पुलिस को जानकारी मिली थी कि कांके रोड इलाके में प्रशांत उर्फ बिल्ला नाम का तस्कर स्कूल, कॉलेजों में ब्राउन शुगर की सप्लाई करता है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने बिल्ला को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि डीएवी स्कूल के पास बिल्ला ब्राउन शुगर की सप्लाई के लिए आया हुआ है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे घेर कर पकड़ लिया. बिल्ला के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई. जिसका वजन लगभग 460 मिलीग्राम बताया जा रहा है. तलाशी के दौरान बिल्ला के पास से 11 हजार रुपये बरामद किए गए. इसे भी पढ़ें –झारखंड">https://lagatar.in/condition-of-jharkhand-police-the-department-which-has-the-responsibility-of-gathering-intelligence-information-across-the-state-is-headless/">झारखंड

पुलिस का हाल : जिस विभाग के पास राज्यभर की खुफिया सूचना जुटाने की जिम्मेवारी, वह है नेतृत्वविहीन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही