Search

 
 
 

Hazaribagh News: सेवानिवृत्त शिक्षक पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

Hazaribagh News: रिटायर शिक्षक पर गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से लोडेड इटालियन पिस्टल बरामद हुआ है.
 
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Hazaribagh News: जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र में रिटायर शिक्षक रामजय कुमार महथा पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ बरही राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम जिहु में छापेमारी कर कृष्णा महतो उर्फ महेश महतो को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया. 

इसे भी पढ़ें: 

आरोपी के पास से फायर की गई लोडेड इटालियन पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, दो मिस फायर गोली, दो खोखा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, रिटायर शिक्षक के साथ आरोपी का पूर्व से आपसी विवाद चल रहा था. इसी विवाद में बदला लेने के लिए उसने छह सितंबर की सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग की थी. मामले को लेकर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया है. इस गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही