Search

 
 
 

Jamshedpr News: रेलवे ट्रैक पर बांधकर पालतू कुत्ते की हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार

Jamshedpr News: मामले में कुत्ते की मालकिन फरजाना परवीन ने जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले दुलारे, मोहम्मद फजल, मोहम्मद अफसर और दुलारे के भतीजे पर उनके पालतू कुत्ते टॉमी को मारने का आरोप लगाया है.
 
गिरफ्तार आरोपी

Jamshedpr News : जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी में पालतू कुत्ते की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अफसर के रूप में हुई है. वहीं, मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

 

मामले में कुत्ते की मालकिन फरजाना परवीन ने जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले दुलारे, मोहम्मद फजल, मोहम्मद अफसर और दुलारे के भतीजे पर उनके पालतू कुत्ते टॉमी को मारने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें:

फरजाना के अनुसार, 13 नवंबर को चारों आरोपी उनके घर पहुंचे और वहां से कुत्ते टॉमी को उठाकर अपने साथ ले गए. इसके बाद उसे घर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर ले जाकर लोहे के तार से बांध दिया. इसी दौरान रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से टॉमी की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मालकिन ने जुगसलाई थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद अफसर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस घटना के पीछे की वजह और पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही