Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया एनीमिया से बचाव का प्रशिक्षण

Petarwar : पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ.कुंदन राज ने कहा कि महिलाएं और 3 से 6 वर्ष के बच्चे खून की कमी के कारण एनीमिया रोग से ग्रसित हो जाते है. पौष्टिक आहार और आयरन गोली की सहायक डोज लेने से ही इससे बचा जा सकता है. सरकार दीदी बाड़ी योजना के तहत हरी सब्जियां उगाने के लिए प्रेरित कर रही है, ताकि घर पर ही विटामिन युक्त सब्जी मिल सके. एनीमिया मुक्त भारत योजना के जिला कोर्डिनेटर बसंत कुमार ने कहा कि माता मृत्यु दर रोकने के लिए खान पान पर विशेष ध्यान रखना ज़रूरी है. साथ ही सरकार की ओर से जो दवा दी जाती है, उसका सेवन करें. उन्होंने एनीमिया से संबंधित तमाम पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर बीपीएम तपेश्वर सिंह, महिला पर्यवेक्षिका तैयबा खातून, सोनी कुमारी, कुन्तल रानी, चेतना, संजय महतो सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-115-people-were-screened-in-the-health-check-up-camp/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : स्वास्थ्य जांच शिविर में 115 लोगों की हुई जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही