Search

 
 
 

पेटरवार : झारखंड में शराबबंदी की मांग विधानसभा में उठी

 
Petarwar (Bokaro) : झारखंड विधानसभा में चल रहे सत्र के शून्यकाल के दौरान शनिवार को गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू करने का मामला सदन उठाया. उन्होंने कहा कि शराब के सेवन की आदत के कारण बड़ी संख्या में परिवार नष्ट हो रहे हैं. प्रदेश के हज़ारों लोग गम्भीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. लोग लिवर कैंसर, लिवर सिरोसिस जैसी गम्भीर बीमारियों से पीड़ित होकर काल के गाल में समा जा रहे हैं. झारखंड में ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण भी काफी लोगों की मृत्यु हो रही है. विधायक ने कहा कि सरकार को पड़ोसी राज्य बिहार से सीख लेनी चाहिए. जहां नीतीश सरकार ने शराब से होने वाले वित्तीय लाभ की परवाह न कर राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाया. ऐसा कदम झारखंड में भी उठाया जाना चाहिए. यह">https://lagatar.in/fusro-facility-in-central-hospital-is-poor-doctors-are-also-careless-ravindra-mishra/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : केन्द्रीय अस्पताल में सुविधा बेहाल, डॉक्टर भी लापरवाह : रवीन्द्र मिश्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही