Search

 
 
 

Petrol-Diesel Crisis: नरवा पहाड़ में पेट्रोल संकट गहराया, खेमका पेट्रोल पंप पर घंटों रही अफरा-तफरी

देश में वैश्विक संकट के बाद जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ में पेट्रोल लेने के लिए लोगों में होड़ लगी है. जादूगोड़ा के 5 पेट्रोल पंपों में से मात्र जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित खेमका पेट्रोल पम्प को छोड़कर कहीं भी पेट्रोल  नहीं मिल रही हैं.
 

Jadugoda: देश में वैश्विक संकट के बाद जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ में पेट्रोल लेने के लिए लोगों में होड़ लगी है. जादूगोड़ा के 5 पेट्रोल पंपों में से मात्र जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित खेमका पेट्रोल पम्प को छोड़कर कहीं भी पेट्रोल  नहीं मिल रही हैं. आज बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे के बाद खेमका पेट्रोल पम्प पर जैसे ही तेल टैंकर पहुंचा. वैसे ही पेट्रोल लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गई.

 

जिसके चलते पेट्रोल पर घंटो अफरा-तफरी मची रही. जबकि अन्य चार पेट्रोल पंप में नो स्टॉक का नोटिस चिपका दिया गया हैं. जादूगोड़ा से भी ज्यादा पेट्रोल संकट नरवा पहाड़ में देखने को मिला. यहां दो पेट्रोल पम्प है, जिसमें राजदोहा गांव के मुख्य सड़क किनारे शिव चरण मुर्मू पेट्रोल पंप में सुबह से ही पेट्रोल का स्टॉक खत्म है. उसी तरह  हितकु में पेट्रोल पम्प में तेल के अभाव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

 

इसके अलावा सुंदरनगर थाना क्षेत्र के खुखड़ाडीह पेट्रोल पम्प में सुबह से शाम तक पेट्रोल लेने के लिए लम्बी लाइन देखी गई. यहां फूल टंकी पेट्रोल मुहैया कराने से लोगों ने राहत की सांस ली. फिलहाल, जादूगोड़ा के खेमका पेट्रोल पंप में भारी मात्रा में पेट्रोल मिलने से लोगों को परेशानी कम हुई है. फ़िलहाल पेट्रोल की किल्लत को लेकर लोग इधर-उधर भटकने को विवश है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही