Search

 
 
 

petrol-diesel-crisis : सरायकेला एसडीओ सख्त, किया औचक निरीक्षण

खरसावां जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर बढ़ती भीड़ और किल्लत की खबरों के बीच प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है.
 

Saraikela  : खरसावां जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर बढ़ती भीड़ और किल्लत की खबरों के बीच प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने बुधवार को सरायकेला क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंपों पर ईंधन की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की जांच की.

 

एसडीओ ने पंप संचालकों को साफ निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जमाखोरी, कालाबाजारी या उपभोक्ताओं के साथ मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाए और ग्राहकों को अनावश्यक परेशान न किया जाए.

 

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने यह भी देखा कि कई पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. इसे देखते हुए एसडीओ अभिनव प्रकाश ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है. लोग जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और बेवजह भीड़ लगाने से बचें.

 

एसडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि कृत्रिम कमी पैदा करने, जमाखोरी करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

 

प्रशासन की ओर से लोगों से यह भी कहा गया है कि यदि कहीं पेट्रोल-डीजल को लेकर अनियमितता, ज्यादा कीमत वसूली या अन्य समस्या दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही