Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : ऑटो पलटने से एक दर्जन सवारी घायल

Petarwar : पेटरवार थाना क्षेत्र के मझलिसिरी मोड़ के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग 23 पर शनिवार को अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलटने से चालक सहित ऑटो में सवार दर्जन भर लोग घायल हो गये. घटना शाम लगभग साढ़े चार बजे की है. जानकारी के मुताबिक पेटरवार स्थित बाज़ारटांड़ से जरंडीह मनसा नगर निवासी हीरा तुरी (50) वर्ष, हरि तुरी (31) वर्ष, कसमार थाना क्षेत्र निवासी मनोज कुमार लहरी (31)वर्ष व गोला थाना क्षेत्र के बूटगोड़वा गांव निवासी भतुवा तुरी (55) वर्ष, शांति देवी(40) वर्ष,  गंगिया देवी (40) वर्ष, कुंवर देवी (55) वर्ष, छोटी देवी (30) वर्ष  सभी ऑटो पर सवार होकर बूटगोड़वा जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर मंझलिसिरी मोड़ के समीप पलट गई. जिससे ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गये. [caption id="attachment_539118" align="alignnone" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/AUTO-GHAYAL-2-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> दुर्घटना में घायल युवक[/caption] घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, महानंद महतो एवं शक्तिधर महतो व अन्य ग्रामीण पहुंचे और घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां पर चिकित्सा पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी ने घायलों का इलाज किया. घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. घायलों में मनसा नगर निवासी जारंगडीह मनसा नगर निवासी हीरालाल तुरी को सिर पर व कसमार निवासी मनोज कुमार लहरी को पैर और शरीर मे अंदुरनी चोटें आयी है. यह">https://lagatar.in/bermo-violent-clash-between-two-groups-over-idol-immersion-seven-injured/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, सात घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही