Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार : महिला की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

Petarwar : पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत के पिपरीयांग गांव में रविवार की रात सुनीता देवी नाम की  महिला की संदिग्ध मौत हो गई. पेटरवार थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट रेफरल अस्पताल भेज दिया. इधर मृतिका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतिका सुनीता के भाई राजेन्द्र बेदिया ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सुनीता को उसका पति गुलाब बेदिया प्रताड़ित कर रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन शुरु कर दिया है. सुनीता के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं. पेटरवार थाना थाना क्षेत्र के पिपरियांग गांव निवासी गुलाब कुमार बेदिया ने तीन साल पहले पिपरियांग गांव की ही सुनीता के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के दो माह के बाद ही सुनीता को पुत्र हुआ था. यह">https://lagatar.in/petarwar-sahiyas-take-out-rally-protest-in-chc/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : सहियाओं ने निकाली रैली, सीएचसी में दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही