Thiruvanthapuram : इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा शुक्रवार को केरल में आहूत दिनभर की हड़ताल के बीच राज्य में छिटपुट जगहों पर हिंसा की घटनाओं की सूचना मिली है. इसी बीच खबर आयी है कि केरल उच्च न्यायालय ने इस्लामी संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) द्वारा शुक्रवार को राज्यभर में आहूत हड़ताल का स्वत: संज्ञान लिया है. केरल उच्च न्यायालय ने कहा कि पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हड़ताल के आह्वान का समर्थन नहीं करने वाले सरकार और नागरिकों की सार्वजनिक/निजी संपत्ति को किसी भी तरह की क्षति/विनाश को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय किये जायें.
की सेहत लगातार हो रही खराब, पहली बार डॉलर के मुकाबले 81 के पार पहुंचा रुपया
के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ूंगा
इसे भी पढ़ें : रुपये">https://lagatar.in/%e0%a4%87the-health-of-the-rupee-deteriorated-for-the-first-time-the-rupee-crossed-81-against-the-dollar/">रुपयेKerala High Court says the police should ensure that adequate measures are put in place to prevent any damage/destruction to public/private property of Government and citizens who do not support the call for strike PFI has called a statewide bandh today against NIA raids
— ANI (@ANI) September">https://twitter.com/ANI/status/1573187902976430080?ref_src=twsrc%5Etfw">September
23, 2022
की सेहत लगातार हो रही खराब, पहली बार डॉलर के मुकाबले 81 के पार पहुंचा रुपया
केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों पर पथराव
बता दें कि देश में आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) तथा अन्य एजेंसियों द्वारा पीएफआई के कार्यालयों और उसके नेताओं से जुड़े परिसरों पर गुरुवार को छापे मारे जाने के विरोध में पीएफआई ने हड़ताल का आह्वान किया था. लेकिन हड़ताल के हिंसक होने की खबर है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोझिकोड, वायनाड और अलाप्पुझा समेत विभिन्न जिलों में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों पर पथराव किया गया है. स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, एक वाहन पर पेट्रोल बम फेंका गया, जो कन्नूर के नारायणपारा में अखबार वितरित करने जा रहा था. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/rajasthan-chief-minister-ashok-gehlot-said-i-will-contest-for-the-post-of-congress-president/">राजस्थानके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ूंगा
Leave a Comment