Search

 
 
 

झारखंड के विश्वविद्यालयों में पीजी 2022-24 का सेशन लेट, अभी भी चल रही नामांकन प्रक्रिया

 
Ranchi : झारखंड के विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) की कक्षाओं का सेशन लेट चल रहा है. नियम के अनुसार तो कक्षाएं जुलाई में शुरू हो जानी चाहिए, लेकिन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक भी शुरू नहीं हो सकी है. नामांकन लेट होने की वजह से सेशन भी लेट है. छात्रों को सिलेबस पूरा नहीं होने का डर सता रहा है. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय अन्य विश्वविद्यालयों से आगे तो चल रहा है, लेकिन सत्र के तय समय से वह भी लेट है. रांची विश्वविद्यालय ने एडमिशन के लिए पहली सूची जारी कर दिया है, लेकिन अभी नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पहली सूची 2 नवम्बर को जारी होगी. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-animals-of-ajanta-circus-seized-fir-registered-against-owner/">रांची:

अजंता सर्कस के जानवर जब्त, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

रांची विश्वविद्यालय में नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है कक्षाएं  

रांची विश्वविद्यालय में पीजी की कक्षाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है. अभी तो नामांकन की ही प्रक्रिया चल रही है. 2022-24 सेशन में एडमिशन के लिए पहली सूची जारी कर दी गई है. 10 अक्टूबर से नामांकन के लिए नोटिस जारी किया गया था, मगर अब तक नामांकन प्रकिया चल रही है.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि में 2 नवंबर को जारी होगी नामांकन की पहली सूची 

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए अब तक एक भी सूची जारी नहीं की गई है. 2 नवंबर को नामांकन के लिए पहली सूची जारी की जाएगी. दूसरा सूची 14 नवंबर को जारी की जाएगी. विवि के पीजी में एडमिशन लेने वाले छात्रों को सिलेबस पूरा नहीं होने की चिंता सता रही है.

डीएसपीएमयू में नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है कक्षाएं  

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन सूची जारी कर दी गई है. यहां नामांकन प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है. नवंबर के पहले सप्ताह में क्लाश शुरू हो सकता है. डीएसपीएमयू ने स्नातक की परीक्षा समय पर ले ली थी और रिजल्ट भी समय पर जारी कर दिया था. पर नामांकन प्रक्रिया देर से शुरू होने की वजह से सेशन लेट चल रहा है. इसे भी पढ़ें –चतरा:">https://lagatar.in/chatra-tpcs-area-commander-virendra-bhokta-arrested-with-weapons/">चतरा:

 हथियार के साथ टीपीसी का एरिया कमांडर वीरेंद्र भोक्ता गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही