Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: फार्मेसी अन्वेषण कार्यक्रम 16 को, इरफान अंसारी होंगे मुख्य अतिथि

RKDF यूनिवर्सिटी रांची द्वारा 16 मार्च को फार्मेसी अन्वेषण 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई. प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार पाण्डेय, डीन अकादमिक डॉ. फेड्रिक आशीष टोप्पो और फार्मेसी विभाग की इशरत जहां उपस्थित थीं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : RKDF यूनिवर्सिटी रांची द्वारा 16 मार्च को फार्मेसी अन्वेषण 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई. प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार पाण्डेय, डीन अकादमिक डॉ. फेड्रिक आशीष टोप्पो और फार्मेसी विभाग की इशरत जहां उपस्थित थीं.

 

प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह कार्यक्रम झारखंड में फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 16 मार्च 2026 को आईपीएच ऑडिटोरियम नामकुम रांची में आयोजित होगा.

 

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के ईसी सदस्य धर्मेंद्र सिंह, एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा और ड्रग्स डायरेक्टर रितु सहाय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम में देशभर के फार्मेसी छात्र अपने शोध प्रोजेक्ट, पोस्टर प्रेजेंटेशन, ड्रग डेवलपमेंट से जुड़े विचार और फार्मास्युटिकल इनोवेशन प्रस्तुत करेंगे. इसका उद्देश्य युवाओं को अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रेरित करना है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह आयोजन झारखंड में फार्मेसी रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा. साथ ही शिक्षाविदों और मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही