Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः मेयर रवि राउत के नेतृत्व में शहर का विकास करेगी निगम की टीम- नगर आयुक्त

नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम अगले पांच वर्षों तक नए मेयर रवि राउत के नेतृत्व में शहर का विकास करेगी. नगर आयुक्त शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर के नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम अगले पांच वर्षों तक नए मेयर रवि राउत के नेतृत्व में शहर का विकास करेगी. नगर आयुक्त शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि शहर का विकास, स्वच्छता व नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे.

 


उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की जिम्मेदारी शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत करना है. इसके लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी और वार्ड पार्षद आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे. ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. मेयर रवि राउत ने भी शहर के विकास में सभी के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया. कहा कि देवघर को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा. जनता की समस्याओं के समाधान को भी प्राथमिकता दी जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही