Ranchi: गैस किल्लत का असर अब मटन बाजार पर भी साफ दिखने लगा है. महंगाई और गैस की कमी के कारण मटन दुकानों में पहले की तुलना में ग्राहकों की संख्या काफी घट गई है. जिसके चलते अब कारोबार पर भी प्रभाव पड़ने लगा है.
बरियातू और डिस्टिलरी पुल के सामने लगने वाली मटन दुकानों के दुकानदारों का कहना है कि गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई ने उनके कारोबार को प्रभावित कर दिया है. पहले जो गैस सिलेंडर करीब 910 रुपये में मिल जाता था, वही अब लगभग 970 रुपये तक में मिल रहा है. इससे दुकानदारों का खर्च बढ़ गया है और ग्राहकों की खरीदारी भी कम हो गई है.
दुकानदारों ने बताया कि पहले एक दिन में दर्जनों बकरों का मटन बिक जाता था, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि मुश्किल से दो-तीन बकरों का ही मटन बिक पा रहा है.
मीट दुकानदारों ने बताया कि एक सप्ताह पहले तक शहर की कई मीट-भात दुकानों में रोज मटन की सप्लाई होती थी, लेकिन गैस किल्लत के बाद मटन की मांग भी घट गई है. अब पहले की तुलना में बहुत कम दुकानों तक ही मटन पहुंच रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment