Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

92 साल के कैदी को जंजीरों से बांधने का फोटो वायरल, जेलकर्मी निलंबित

Lucknow / Etah: उत्तर प्रदेश के एटा में 92 साल के कैदी को इलाज के दौरान जंजीर में बांधे जाने की तस्वीर वायरल हुई है. जिसके बाद गुरूवार को को एक जेलकर्मी को निलंबित कर दिया गया. जबकि वरिष्ठ अधिकारी से इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है. एटा जिला कारागार के जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 92 वर्षीय बुजुर्ग बाबूराम बलवान सिंह की नौ मई को तबीयत खराब हो गयी और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी.

10 मई को गैर कोविड वार्ड नें किया गया था भर्ती

जेलर ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय एटा लाया गया. जहां से उन्हें चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया. लेकिन अलीगढ़ में बिस्तर न उपलब्ध होने के कारण उन्हें वहां से वापस एटा जिला चिकित्सालय में 10 मई को गैर कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया.अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने बुजुर्ग के एक पैर में हथकड़ी लगा दिया और उसका दूसरा सिरा बिस्तर में लगे जंजीर से ताला लगाकर बांध दिया. बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपर महानिदेशक (कारा) आनंद कुमार ने जेलकर्मी अशोक यादव को निलंबित कर दिया. साथ ही वरिष्ठ अधिकारी से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही