Phusro : गुरुवार को पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल ढोरी एरिया के बंद अंगवाली माइंस के अवैध सुरंग की डोज़रिंग करवाई गई. पेटरवार पुलिस एवं सीआईएसएफ के पदाधिकारी व जवानों के सहयोग से सीसीएल ने जेसीबी मशीन लगाकर लगभग चार अवैध मुहानों को बंद किया. अभियान में शामिल सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उइके ने कहा कि लोग कई सालों से यहां अवैध खनन कर रहे हैं, जिससे सुरंगों की गहराई और चौडाई 40-50 मीटर तक हो गई है. समय-समय पर यहां छापेमारी अभियान के साथ सुरंगों को भी बंद करवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह अभियान यहां आगे भी जारी रहेगा. इस दौरान अधिकारियों ने टॉर्च लेकर अवैध सुरंगों के अंदर में जाकर मुआयना किया. पूरे क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की सहायता से मुआयना किया गया. मौके पर पेटरवार थाना के एएसआई विरेंद्र कुमार मंडल, सीआइएसएफ के एएसआई एमआर विरुआ, कौशिक कुमार, मो.मुख्तार आलम, एमएम मंडल, गौरव कुमार, वीआर रिंगा, सीआइएसएफ क्राइम के एसआई रवि कुमार, आरके सिंह, आशुतोष कुमार व ढ़ोरी सुरक्षा प्रभारी उमाशंकर महतो, मानिक दिगार, सिद्धेश्वर मिश्रा, अनाम वारिस, गुड़िया कुमारी, निकी, उषा, सुरेश कुमार, जीतेंद्र रजक आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-chief-ministers-statement-on-parasnath-just-a-hoax-devnarayan-murmu/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : पारसनाथ पर मुख्यमंत्री का बयान मात्र छलावा : देवनारायण मुर्मू [wpse_comments_template]
फुसरो : अंगवाली के बंद माइंस में 4 अवैध सुरंग की डोजरिंग

Leave a Comment