Ranchi News: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के मौके पर डॉक्टर राजीव रंजन ने लोगों को फिजियोथेरेपी के फायदे और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी सिर्फ दर्द कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि चोट या बीमारी के बाद शरीर को दोबारा सामान्य और सक्रिय बनाने में भी इसकी अहम भूमिका है.
इसे भी पढ़ें:
डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि फ्रैक्चर, ऑपरेशन, गठिया, कमर और गर्दन के दर्द, स्ट्रोक, नसों से जुड़ी परेशानी और खेल के दौरान लगी चोट के बाद फिजियोथेरेपी काफी मदद करती है. इसके जरिए मरीज की शारीरिक क्षमता और चलने-फिरने की क्षमता को बेहतर करने की कोशिश की जाती है.
उन्होंने कहा कि आजकल लंबे समय तक बैठकर काम करने, व्यायाम नहीं करने और गलत तरीके से बैठने के कारण कमर, गर्दन, कंधे और घुटनों की समस्या बढ़ रही है. इससे बचने के लिए रोजाना कुछ समय व्यायाम करना और बैठने के सही तरीके का ध्यान रखना जरूरी है.
डॉ. राजीव रंजन ने लोगों से अपील की कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करें. उन्होंने कहा कि सही समय पर फिजियोथेरेपी, नियमित व्यायाम और मरीज की अपनी भागीदारी से स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है.
डॉ. राजीव रंजन IAP झारखंड शाखा के सचिव और गुलमोहर अस्पताल में फिजियोथेरेपी विभाग के HOD हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

