Search

 
 
 

14वीं JPSC व JSSC परीक्षा की CBI जांच को लेकर हाईकोर्ट में PIL दायर

Ranchi : 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सहित टीडीपीएल द्वारा आयोजित जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा की जांच को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. मामले में प्रार्थी बसंत प्रसाद ने कहा है कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, पैसा लेकर पद बेचने का आरोप आया है.
 
झारखंड हाईकोर्ट (फाइल फोटो)

Ranchi : 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सहित टीडीपीएल द्वारा आयोजित जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा की CBI जांच को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. मामले में प्रार्थी बसंत प्रसाद ने कहा है कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, पैसा लेकर पद बेचने का आरोप आया है. 

 

इसकी सीआईडी चल रही है. लेकिन सीआईडी की जांच काफी नहीं है क्योंकि इसमें बड़े चेहरे शामिल है. इसलिए इसकी सीबीआई जांच कराई जाए. प्रार्थी की ओर से कहां गया है कि झारखंड में टीडीपीएल द्वारा जो भी परीक्षा आयोजित हुई है, उसमें गलत तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराया गया है. प्रार्थी ने यह भी आग्रह किया है कि TDPL द्वारा जेपीएससी और जेएसएससी की जितनी भी परीक्षा ली गई है. सबकी CBI जांच कराई जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही