Search

 
 
 

JPSC सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में PIL

जेपीएससी की 14 वीं सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में कथित अनियमितता का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. हरिशरण देवगन ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर इसकी समुचित जांच का आग्रह किया है.
 

Ranchi: जेपीएससी की 14 वीं सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में कथित अनियमितता का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. हरिशरण देवगन ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर इसकी समुचित जांच का आग्रह किया है. उनकी ओर से याचिका में JPSC और जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच मांग की है. 

 

इसे भी पढ़ें - 


यहां यह भी बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट में भी एक जनहित याचिका में जेपीएससी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि जेपीएससी की कुछ परीक्षाएं अभी सीआईडी की जांच के घेरे में है. हालांकि हाईकोर्ट ने उसपर कोई टिप्पणी नहीं की थी. दरअसल 14वीं जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्र आंदोलनरत हैं. सरकार की ओर से उनके साथ वार्ता जारी है. मामले की जांच अभी सीआईडी कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही