Search

 
 
 

महिला आरक्षण कानून लागू करने में देर क्यों? बिल को परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है : राहुल गांधी

महिला आरक्षण बिल 2023 में ही संसद से सर्वसम्मति से पास हो चुका है.  कांग्रेस ने इस बिल का पूरा समर्थन किया था, लेकिन तीन साल बाद भी यह कानून लागू नहीं किया गया है. यह आरोप लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज शनिवार को लगाया
 

New Delhi :  महिला आरक्षण बिल 2023 में ही संसद से सर्वसम्मति से पास हो चुका है.  कांग्रेस ने इस बिल का पूरा समर्थन किया था, लेकिन तीन साल बाद भी यह कानून लागू नहीं किया गया है. यह आरोप लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज शनिवार को लगाया.

 

 

राहुल ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पर हमलावर होते हुए सवाल किया कि महिला आरक्षण कानून लागू करने में देर क्यों की जा रही है. कांग्रेस सांसद ने लाख टके का सवाल पूछा कि इस बिल को परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है.

 

राहुल गांधी ने सरकार(मोदी) से 2023 में पारित कानून को बिना किसी शर्त के लागू करने की मांग की. दरअसल विपक्ष महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए इसे पूरी तरह लागू करने की बात कहता आ रहा है. जबकि सरकार परिसीमन के जरिए लोकसभा सीटें बढ़ाकर इसे लागू करना चाहती है.


 
जान लें कि राहुल गांघी ने शुक्रवार को वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि भारत की महिलाओं को खुद को एक्सप्रेस करने की, कल्पना करने की मंजूरी नहीं है. कहा था कि  कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक वहां की महिलाएं खुद को एक्सप्रेस न करें. 

 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू  ने इस वीडियो संदेश को कांग्रेस की तरफ से  पॉजिटिव मैसेज करार दिया था. कहा था कि राहुल के मन में महिलाओं को लेकर बदलाव आया है. उन्होंने व्यक्त की कि कांग्रेस बिना किसी शर्त  महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही