Search

 
 
 

पिपरवार : हत्या का नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

 
  • पुलिस ने महज 12 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझायी
Piparwar : हत्या मामले का नामजद अभियुक्त को पिपरवार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि बीते 20 अगस्त की रात करीब 7:15 बजे विशुझापा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार को चाकू मार दिया गया था. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. आनन-फानन में राजेश कुमार को रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने त्वरित कार्रवाई की और महज 12 घंटे में हत्या मामले की गुत्थी सुलझायी. पिपरवार पुलिस ने हत्या के आरोपी थाना कांड संख्या 39/23 के नामजद अभियुक्त विशुझापा कॉलोनी निवासी  अमित मरांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें  : पिपरवार">https://lagatar.in/piparwar-villagers-demand-from-ccl-management-cancel-public-hearing-in-gram-sabha/">पिपरवार

: ग्रामीणों ने ग्राम सभा में लोक सुनवाई रद्द करने की मांग की
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही