Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पिठोरिया पुलिस ने  4 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया

Ranchi : पिठोरिया थाना की पुलिस ने गुरुवार को अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अंतर्गत राढ़हा जंगल के कतरिया बेड़ा इलाके में लगभग 4 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया. पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में अफीम तस्करों द्वारा अफीम की खेती की जा रही है. सूचना की पुष्टि के बाद टीम गठित कर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मौके पर पुलिस टीम पहुंची. लगभग 4 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया. बताया कि अफीम तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. मौके पर सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर विनय राम, एएसआई श्याम नंद पासवान सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – कोलकाता">https://lagatar.in/cbi-registers-case-against-kolkata-businessman-amit-agarwal-raids-his-hideout/">कोलकाता

के कारोबारी अमित अग्रवाल के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला, कई ठिकानों पर मारा छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही