Search

पेरिस में बोले पीयूष गोयल, पांच साल में भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, निवेशकों को इन्वेस्ट करने को आमंत्रित किया

Paris : आगामी पांच साल, 2027-28 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. 2047 तक भारत 30-35 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनने का लक्ष्य भी पा लेगा. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस के पेरिस में यह कहा. वे भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित कर रहे थे. इस क्रम में श्री गोयल ने निवेशकों को भारत आने और इन्वेस्ट करने के लिए आमंत्रित किया. इसे भी पढ़ें : माफियागिरी">https://lagatar.in/mafiagiri-ended-a-long-time-ago-we-are-just-being-rubbed-said-atiq-ahmed/">माफियागिरी

तो कब की खत्म हो गयी, बस हमें रगड़ा जा रहा है, बोला अतीक अहमद, आज प्रयागराज कोर्ट में पेशी

निर्यात में 50 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गयी

पीयूष गोयल ने कहा, हमारा गौरवशाली इतिहास रहा है. वर्तमान में हमारी इकोनॉमी 3.5 ट्रिलियन डॉलर की है हम उम्मीद करते हैं कि यह(इकोनॉमी) 2047 तक 30-35 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी. जब हम आजादी के 100 साल का जश्न मना रहे होंगे, ऐसा होगा. केंद्रीय मंत्री गोयल ने इस कर्म में कहा कि भारत वस्तुओं और सेवाओं के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है. साथ ही कहा कि पिछले दो वर्षों में वस्तुओं और सेवाओं के हमारे निर्यात में 50 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गयी है. इसे भी पढ़ें :  बालाकोट">https://lagatar.in/balakot-airstrike-recommendation-to-sack-group-captain-who-fired-missile-at-mi-17-helicopter/">बालाकोट

एयरस्ट्राइक : एमआई-17 हेलिकॉप्टर पर मिसाइल दागने वाले ग्रुप कैप्टन को बर्खास्त करने की सिफारिश

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 2030 तक तीन गुना बढ़ जायेगा निर्यात

केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि 2030 तक भारत से वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात लगभग 765 अरब डॉलर के मौजूदा स्तर से तिगुना होकर 2 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच जायेगा. उन्होंने निर्यात के आंकड़े पेश किये. पीयूष गोयल ने फ्रांस के निवेशकों से कहा, आप लोग पर्यटक के रूप में या फिर निवेशक के रूप में भारत आ सकते हैं. यहां अच्छा रिटर्न मिलेगा. आने वाले समय में भारत-फ्रांस के बीच रिश्ते और मजबूत होने की आशा व्यक्त की. .

 भारत की रफ्तार पर  इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड को भरोसा

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की सालाना रिपोर्ट पेश की गयी. इसमें भारत की जमकर तारीफ की गयी है. रिपोर्ट में IMF ने कहा है कि भारत वर्तमान में दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा. हालांकि मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को संशोधित किया गया है.

आईएमएफ ने ग्रोथ अनुमान घटाया, लेकिन क्यों

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड(IMF) ने अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की विकास दर के अनुमान को 5.9 फीसदी कर दिया है. इससे पहले 6.1 फीसदी का अनुमान लगाया था. आईएमएफ की आउटलुक रिपोर्ट के अनुसा लंबे समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukrain War) और कोरोना महामारी के कारण कमजोर हुई वित्तीय सेहत और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़े विपरीत प्रभाव के कारण विकास दर का अनुमान घटाया गया है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp