Search

 
 
 

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर विमान और फायर ट्रक की टक्कर, 4 की मौत, 70 से अधिक घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बड़ा विमान हादसा होने की खबर है. यहां ला गार्डिया एयरपोर्ट के रनवे पर फायर ट्रक ने 100 यहुदियों से भरे एक विमान में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में पायलट, को-पायलट सहित चार यात्रियों की भी मौत हो गई है. जबकि 70 से अधिक यात्री घायल बताये जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
 

Lagatar Desk :  अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बड़ा विमान हादसा होने की खबर है. यहां ला गार्डिया एयरपोर्ट के रनवे पर फायर ट्रक ने 100 यहुदियों से भरे एक विमान में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में पायलट, को-पायलट सहित चार यात्रियों की भी मौत हो गई है. जबकि 70 से अधिक यात्री घायल बताये जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर कनाडा की CRJ-900 फ्लाइट रनवे के पास टैक्सीवे से गुजर रही थी. इसी दौरान एक फायर ट्रक ने विमान को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने दोनों को रुकने के निर्देश दिए थे. इसके बावजूद ट्रक रूका नहीं और विमान से जा टकराया.  

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और उसे काफी नुकसान पहुंचा. घटना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और बचाव दल पहुंच गए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. 

 

घटना के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों को जॉन एफ. केनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. 

बताया जा रहा है कि विमान में सवार अधिकांश यात्री यहूदी समुदाय से जुड़े थे.  हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें विमान को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है.

 

एयर कनाडा के अनुसार,  प्रभावित यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है. फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और राहत-बचाव कार्य जारी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही