Search

 
 
 

चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, सीएम ने मांगा विकास का ब्लूप्रिंट

Saraikela News: मुख्यमंत्री ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ डैम के विकास, पर्यटन संवर्धन, जल प्रबंधन और चांडिल परियोजना के कार्यों की प्रगति पर चर्चा की. उन्होंने बिजली उत्पादन और उसके संवर्धन से जुड़े पहलुओं पर भी कार्ययोजना तैयार करने को कहा.
 
चांडिल डैम का भ्रमण करते सीएम

Saraikela News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है. मंगलवार को परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां के धातकीडीह जाने के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध चांडिल डैम का भ्रमण किया. डैम की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से अभिभूत मुख्यमंत्री ने इसके बहुआयामी विकास को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ डैम के विकास, पर्यटन संवर्धन, जल प्रबंधन और चांडिल परियोजना के कार्यों की प्रगति पर चर्चा की. उन्होंने बिजली उत्पादन और उसके संवर्धन से जुड़े पहलुओं पर भी कार्ययोजना तैयार करने को कहा.

 

पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं हैं. यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नौकायन (बोटिंग) की व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाया जाए. उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

 

पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा विकास

मुख्यमंत्री ने डैम और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक एवं पर्यावरण अनुकूल ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखा जाए, ताकि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाए बिना क्षेत्र को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके.

 

इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, चांडिल एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता सहित जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही