Search

झारखंड में वाटर कनेक्शन शुल्क 20% तक बढ़ाने की तैयारी, नगर विकास विभाग को 30 निकायों ने भेजी रिपोर्ट

Ranchi : झारखंड के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए वाटर कनेक्शन लेना जल्द ही और महंगा हो सकता है. राज्य के नगर निकायों में वाटर कनेक्शन शुल्क में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है. 30 नगर निकायों ने अपने-अपने क्षेत्र की पिछले तीन वर्षों की समीक्षा रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंप दी है.
 
विभाग को मिली रिपोर्ट्स के शुरुआती अध्ययन के आधार पर जल कनेक्शन शुल्क में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का अनुमान जताया जा रहा है. नगर निकायों का तर्क है कि पेयजल योजनाओं के रखरखाव, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह वित्तीय वृद्धि आवश्यक है. विभाग अब इन सभी 30 निकायों से प्राप्त आंकड़ों का विस्तृत मूल्यांकन कर रहा है.

अंतिम अध्ययन पूरा होने के बाद नगर विकास विभाग की ओर से शुल्क संशोधन का अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. राज्य स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद ही नई दरों को लागू करने की अधिसूचना जारी की जाएगी. यदि यह प्रस्ताव पास होता है, तो राज्य भर के सभी 49 नगर निकायों में नए वाटर कनेक्शन दरें लागू हो जाएंगी, जिसका सीधा असर आम नागरिकों की जेब पर पड़ेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही