Search

लापुंग में पौधारोपण सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Ranchi : आज श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची द्वारा ‘सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष – 2025’ के दूसरे चरण का आयोजन ग्राम - दोलैचा, पंचायत - लापुंग, जिला - रांची में किया गया.  कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय ग्राम देवी के मन्दिर में विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया तथा साफ-सफाई के लिए झाड़ू भी दिया गया. 

 

उसके पश्चात उच्च विद्यालय, दौलेचा, लापुंग में नौवीं एवं दसवीं कक्षा के बच्चों के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया. 

 

साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. गोष्ठी के बाद बच्चों के बीच लगभग 150 पौधों का वितरण किया गया. इसके उपरांत विद्यालय परिसर में लगभग 50 पौधों का रोपण भी किया गया।

 

ज्ञात हो श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है. जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. 

 

'सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान' उन्हीं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जाएगा. इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

कार्यक्रम में उच्च विद्यालय, दोलैचा के प्रधान अध्यापक जनक साहू एवं सचिव राम मोहन भगत भी शामिल हुए. समस्त कार्यक्रम के कुशल आयोजन में सुनील साहू का विशेष सहयोग रहा.

 

कार्यक्रम में समूह शाखा की ओर से हेमन्त नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, शम्भू शंकर षाड़ंगी, गंगाधर नाथ शाहदेव, अंजनी सिंह, समुद्र श्रीनाथ शाहदेव, गौरी शंकर षाड़ंगी, नागदमनी नाथ शाहदेव, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, रविन्द्र साहू, द्वेद नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव के साथ लगभग 15 सदस्यगण शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//