Search

 
 
 

Ranchi News: राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Ranchi News: खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग के 151 वुशु खिलाड़ियों ने विभिन्न भारवर्गों में किक, पंच और थ्रो जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय स्तर की टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
 
स्कूली खेल प्रतियोगिता

Ranchi News: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया में बुधवार, 21 अगस्त को वुशु, हॉकी और फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें: 

खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग के 151 वुशु खिलाड़ियों ने विभिन्न भारवर्गों में किक, पंच और थ्रो जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय स्तर की टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

 

वहीं, मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू में अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग के 155 हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, रणनीति और खेल कौशल के आधार पर चयन के लिए दावेदारी पेश की.

 

फुटबॉल के अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू और खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में 401 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने गेंद पर नियंत्रण, पासिंग और गोल करने की तकनीक के जरिए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

 

राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के अगले चरण में 22 अगस्त 2026 को वुशु बालक, हॉकी बालिका और फुटबॉल बालक वर्ग के खिलाड़ियों का चयन होगा. खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम में जगह बनाने का प्रयास करेंगे.

 

चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही