Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य स्तरीय अंतर जिला टेनिस प्रतियोगिता में हजारीबाग के खिलाड़‍ियों का जलवा

Hazaribagh : हजारीबाग कर्जन ग्राउंड स्थित टेनिस कोट मैदान में बुधवार को राज्य स्तरीय अंतर जिला टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ. प्रतियोगिता में हजारीबाग, रांची एवं जमशेदपुर सहित कई जिला की टीमों ने विभिन्न वर्गों में बंटकर खेला. अलग-अलग वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 54 खिलाड़ी शामिल हुए. फाइनल मुकाबले में हजारीबाग के खिलाड़ी छाए रहे. पहला फाइनल मुकाबला मेंस सिंगल में हजारीबाग के मोहम्मद हमजह काजमी बनाम रांची के जीशान कैफ के बीच खेला गया. ज‍िसमें हजारीबाग के मोहम्मद हमजह ने रांची के जीशान को 8-6 से पराजित किया. दूसरा फाइनल मुकाबला बालिका अंडर-18 हजारीबाग के शिवानी बनाम हजारीबाग की अपराजिता के बीच खेला गया. इसमें हजारीबाग की शिवानी ने अपराजिता को 5-4 से पराजित किया. तीसरा फाइनल मुकाबला बालक अंडर-12 झारखंड पुलिस के प्रशन्नजीत सोना बनाम कुणाल मुर्मू के बीच खेला गया. इसमें झारखंड पुलिस के प्रशन्नजीत सोना ने कुणाल मुर्मू को 6-3 से पराजित किया. चौथा बालिका अंडर-12 रांची की अदविता अलंकार बनाम अनवी गर्व के बीच खेला गया. इसमें अदविता अलंकार ने अनवी गर्व को 6-1 से पराजित किया. पांचवा फाइनल मुकाबला बालक अंडर-14 हंजला काजमी बनाम रांची के कुणाल मुर्मू के बीच खेला गया. इसमें हजारीबाग के हंजला काजमी ने रांची के कुणाल मुर्मू को 6-3 से पराजित किया. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी बिजय कुमार, डॉल्फिन रिसोर्ट के निदेशक विकास कुमार व गुलमोहर विद्यालय के निदेशक विद्या बक्सी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. जिला लॉन टेनिस एसोसिएशन के निदेशक राकेश गुप्ता एवं कोच मोहम्मद रफीक के नेतृत्व में अतिथियों का सत्कार किया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्वीमिंग कोच मुन्नू कुमार राणा, स्केटिंग कोच अकरम खान, साहिल, मेहफुज, अनीर्बन, अर्पित, प्रगति, श्रयेशी, जीशान, सहरेयर, जितेंद्र एवं असफाग ने अपना सराहनीय योगदान दिया. चोटिल व घायलों की सेवा में फीट फिजियोथेरेपी से द्वीया सिन्हा, दिवाकर कुमार पांडे एवं प्रियंका कुमारी ने अपनी सेवाएं दीं. मौके पर विशेष रूप से चंद्रमोहन पटेल, राकेश ठाकुर, नाबार्ड अधिकारी प्रेम प्रकाश, जेटू यादव एवं तापस चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :  अजब-गजब">https://lagatar.in/amazing-four-legged-chicken-the-crowd-gathered-to-see/">अजब-गजब

: चार पैरों वाला मुर्गी का चूजा, देखने के लिए उमड़ी भीड़                  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही