Search

 
 
 

Hazaribagh News: DAV क्लस्टर-III टेबल टेनिस में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में आयोजित दो दिवसीय DAV क्लस्टर-III टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया. प्रतियोगिता में क्लस्टर के कई DAV स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में आयोजित दो दिवसीय DAV क्लस्टर-III टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया. प्रतियोगिता में क्लस्टर के कई DAV स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-14 बालक वर्ग में DAV भवनाथपुर ने खिताब जीता. वहीं बालिका वर्ग में DAV पब्लिक स्कूल, हजारीबाग विजेता बना.

इसे भी पढ़ें: 

अंडर-17 वर्ग में DAV पब्लिक स्कूल, हजारीबाग ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया. अंडर-19 बालक वर्ग का खिताब DAV भवनाथपुर के नाम रहा, जबकि बालिका वर्ग में DAV पब्लिक स्कूल, हजारीबाग ने जीत दर्ज की.

Uploaded Image

मेजबान DAV जूनियर पब्लिक स्कूल, हजारीबाग के खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. साक्षी प्रिया ने रजत पदक और अथर्व राज ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया.

 

समापन समारोह में प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले रेफरी, अंपायर, ऑब्जर्वर, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और आयोजन समिति के सदस्यों को प्राचार्य विवेकानंद चौधरी ने सम्मानित किया.

 

अंत में DAV खेल ध्वज उतारा गया और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई. DAV गान और राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही