Search

 
 
 

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का दिल्ली एम्स में होगा इलाज

पलामू के सेंट्रल जेल में बंद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का दिल्ली एम्स में इलाज होगा.
 

Palamu :  पलामू के सेंट्रल जेल में बंद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का दिल्ली एम्स में इलाज होगा. जानकारी के अनुसार, हाथ का नस दब जाने के कारण दिनेश गोप को काफी दिक्कतें हो रही है. इससे पहले भी वह इस बीमारी के इलाज के लिए एम्स दिल्ली जा चुका है.

जानकारी के अनुसार, गोप ने एक बार फिर एम्स में परामर्श के लिए नंबर लगवाया है. पलामू पुलिस ने दिनेश गोप को दिल्ली ले जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, देवघर स्थित एम्स में भी इलाज के लिए दिनेश गोप का नंबर लगाया गया था, लेकिन वहां उसकी बीमारी से संबंधित जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इस कारण उसे दिल्ली एम्स ले जाने का निर्णय लिया गया है. पलामू पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच दिनेश गोप को दिल्ली एम्स में इलाज कराने के लिए ले जायेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही