Search

 
 
 

Ranchi News: स्मार्ट सिटी में टेलर की चपेट में आने से प्लंबर गंभीर, RIMS में चल रहा इलाज

Ranchi News: घटना के बाद घायल के परिजनों ने अपोलो हॉस्पिटल और गौतम हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि हादसा ड्यूटी के दौरान हुआ है, ऐसे में घायल के इलाज की जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन को लेनी चाहिए. परिजनों ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने, घायल अज्जू को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और न्याय दिलाने की मांग की है.
 
घटनास्थल की फोटो

Ranchi News: रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अपोलो हॉस्पिटल के एक मालवाहक टेलर की चपेट में आने से एक प्लंबर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान अज्जू के रूप में हुई है. हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, अज्जू गौतम हॉस्पिटल एंड कॉलेज (GMCH) के गेट पर प्लंबर के रूप में ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान निर्माण कार्य में लगे एक मालवाहक टेलर की चपेट में आ गए. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं.

इसे भी पढ़ें - 


घटना के बाद घायल के परिजनों ने अपोलो हॉस्पिटल और गौतम हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि हादसा ड्यूटी के दौरान हुआ है, ऐसे में घायल के इलाज की जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन को लेनी चाहिए. परिजनों ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने, घायल अज्जू को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और न्याय दिलाने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही