- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) फेज 1 और 2 में कुल 1602270 आवास स्वीकृत
- झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना से बने 15,01,002 आवास, 101002 लंबित
- लंबित आवास को पूरा करने के लिए विभाग चला रहा अभियान
- 2020-21 में स्वीकृत 324339 आवास पूरे किए गए
- 2021-22 में स्वीकृत 335870 आवास पूरे किए गए
गर्मी में रिम्स के कर्मचारियों का हाल बेहाल, ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर में डोल रहा पंखा
एक महीने में बनाने हैं एक लाख एक हजार आवास
झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत करीब 101102 आवास लंबित हैं. इन लंबित आवासों को जून, 2023 तक पूरा कराने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है. विभाग की ओर से जून 2023 तक लंबित आवासों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग पंचायत/ ग्राम स्तर पर अभियान भी चला रही है. इस अभियान के बाद भी परिणाम निराशाजनक ही है. अब विभाग के अधिकारी लक्ष्य पूरा करने के लिए फील्ड विजिट कर रहे हैं. अभियान के दौरान करीब 8440 वैसे आवास पूरे हुए जो अंतिम चरण में थे. अभियान से पूर्व लंबित आवासों की संख्या 1,09,542 थी. विभाग ने पूर्व में 31 मार्च तक आवास पूरा करने लक्ष्य रखा था. लंबित आवास निर्माण के लिए एसओपी तैयार करने का निर्देश सभी जिलों को दिया गया है. स्ट्रैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के जरिए आवास निर्माण में गति लाने को कहा गया है. लेकिन विभाग अपने ही लक्ष्य को पूरा नही कर पा रहा है. इसे भी पढ़ें- अबू">https://lagatar.in/the-girl-proposed-salman-khan-for-marriage-in-abu-dhabi-dabangg-khan-gave-a-tremendous-reply/">अबूधाबी में सलमान खान को महिला रिपोर्टर ने किया शादी के लिए प्रपोज, दबंग खान ने दिया जबरदस्त जवाब [wpse_comments_template]
Leave a Comment