Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि योजना : मैसेज तो आता है पर राशि नहीं, किसान परेशान

Chandwa : चंदवा प्रखंड के चेटर पंचायत के आन गांव का एक किसान पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को लेकर परेशान है. किसान का नाम है आदित्य प्रसाद, पिता- बृजमोहन प्रसाद. यह पिछले कई महीनों से बैंक का चक्कर काटकर परेशान हैं. जब भी जाते हैं मायूसी हाथ लगती है. इनका कहना है कि पिछले अगस्त से नवंबर 2021 तक योजना का लाभ इन्हें मिला है. उसके बाद सिर्फ मोबाइल पर मैसेज मिलता है, बैंक में राशि नहीं आती है. उनके मोबाइल पर मैसेज आता है कि `आपके किसान सम्मान की राशि आपके खाते में भेज दी गई है. आपको खेती की जरूरतों में मदद मिलेगी. आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाओं सहित`. मैसेज पढ़कर आदित्य को खुशी मिलती है. मगर जब वह राशि की निकासी करने बैंक पहुंचते हैं तो उन्हें मायूसी हाथ लगती है. वहां बताया जाता है कि उनके खाते में कोई राशि आई ही नहीं है. इसे भी पढ़ें : नियोजन">https://lagatar.in/chief-minister-will-answer-in-the-house-on-the-planning-policy-said-bjp-will-not-wear-t-shirt-from-tomorrow/">नियोजन

नीति पर मुख्यमंत्री देंगे सदन में जवाब, बोले भाजपा विधायक- कल से नहीं पहनेंगे टी-शर्ट

क्या कहते हैं सीओ सह बीडीओ

इस बाबत सीओ सह बीडीओ विजय कुमार कहते हैं यह सभी काम पोर्टल के माध्यम से होता है. जिनका दस्तावेज सही है, उनको उपर से ही अकाउंट में पैसा डाल दिया जाता है. अगर उनके फोन पर मैसेज आ रहा है तो वह अपने सारे अकाउंट को चेक कर लें. उसके बाद भी पता नहीं चलता है तो एक आवेदन मुझे दें, मैं देखता हूं इसमें क्या हो सकता है. इसे भी पढ़ें : अरुणाचल">https://lagatar.in/indian-armys-cheetah-chopper-crashes-in-arunachal-search-continues-for-pilots/">अरुणाचल

प्रदेश : भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलटों की तलाश जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही