Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बेनीज ने मैच को बनाया यादगार, देखें तस्वीरें…

Sports Desk : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला यादगार हो गया. भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बेनीज स्टेडियम पहुंचे. दोनों पीएम ने अपने-अपने कप्तानों रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप भी दी. गोल्फ कार्ट में बैठकर दोनों प्रधानमंत्रियों ने स्टेडियम का मुआयना भी किया. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 75 साल की दोस्ती का यादगार पल भी बन गया. पीएम मोदी के आने की खबर से दर्शक काफी उत्साहित थे. एक लाख से ज्यादा दर्शक इस यादगार मैच को देखने पहुंचे. पूरा स्टेडियम खचा-खच भरा था. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी मुकाबला भारत के लिए खास है. इस मैच में जीत मिली तो भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा, वहीं सीरीज भी अपने नाम कर लेगा. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी की. ओपनर उस्मान ख्वाजा के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए. ख्वाजा ने नाबाद 104 रनों की पारी खेली. वहीं कैमरून ग्रीन भी 49 रन पर नाबाद हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम की ओर से पीटर हैंड्सकॉम्ब 17 रन, स्टीव स्मिथ 38 रन, मार्नस लाबुशेन 3 और ट्रेविस हेड 32 रन बनाकर आउट हुए. भारत की ओर से मोहम्मद शमी को दो जबकि रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5-3.jpg"

alt="" width="500" height="300" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-8.jpg"

alt="" width="512" height="349" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3-6.jpg"

alt="" width="512" height="451" />

ओपनर्स ने दी ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत

अहमदाबाद स्टेडियम की हरी-भरी पिच पर उमेश यादव और मो. शमी दोनों को अच्छी स्विंग मिल रही थी, पर दोनों शुरुआती विकेट नहीं निकाल सके. ओपनर्स ख्वाजा और हेड ने 61 रन की पार्टनरशिप की. इसके बाद भारतीय बॉलरों ने थोड़ा परेशान किया. इसका नतीजा हुआ कि कंगारूओं ने दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए. मगर ख्वाजा एक छोड़ पर टिके रहे और टीम को एक मजबूत स्थिति में लेकर गए. पहले दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-tenant-kidnapped-shaurya-for-money-recognized-him-and-killed-him/">रांची:

पैसों के लिए किरायेदार ने किया था शौर्य का अपहरण, पहचाना तो कर दी हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही