Search

 
 
 

रांची: पैसों के लिए किरायेदार ने किया था शौर्य का अपहरण, पहचाना तो कर दी हत्या

 
Ranchi : बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु निवासी राजू गोप के 8 वर्षीय शौर्य बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी. इस घटना की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संजीव कुमार पंडा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि पैसों के लिए बच्चे का अपहरण किया और हत्या कर दी. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल कार समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. इसे भी पढ़ें - पाकिस्तान">https://lagatar.in/if-pakistan-provokes-pm-modi-can-respond-with-military-force-us-report/">पाकिस्तान

ने उकसाया, तो प्रधानमंत्री मोदी का भारत सैन्य बल के साथ दे सकता है जवाब : अमेरिकी रिपोर्ट

संजीव पंडा शौर्य के घर में किरायेदार रह चुका था

आरोपी संजीव पंडा शौर्य के घर में किरायेदार रह चुका था. इसलिए वह शौर्य के पिता राजू गोप की आर्थिक स्थिति से पूरी तरह वाकिफ था. आरोपी युवक ने एमबीए किया है. कोरोना काल के पूर्व वह बेंगलुरु में रहता था. बाद में वह शौर्य के पिता राजू गोप के घर में किरायेदार के रूप में रहने वाले अपनी बहन और बहनोई के साथ ही रहा करता था. इस दौरान वह राजू गोप के बेटे शौर्य सहित पूरे परिवार से घुल मिल गया था. बाद में संजीव रांची के ही पुंदाग में एक रूम लेकर रहने लगा था. इसी दौरान वह कर्ज में डूब गया और उसने शौर्य के अपहरण की साजिश रची. जिसके बाद उसने कई दिन रेकी करने के बाद शौर्य के अपहरण की घटना को अंजाम दिया.

अपहरण के कुछ ही घंटे के बाद कर दी थी हत्या

संजीव ने जब शौर्य को कार में बैठाया, तो वो शोर मचाने लगा और कार से उतरने की कोशिश करने लगा. यह देखकर संजीव घबरा गया. उसने कुछ ही दूर आगे जाने के बाद शौर्य पर बेरहमी से कई वार कर दिया, इससे शौर्य अचेत हो गया. जिसके बाद संजू मोरहाबादी से निकलकर सीधे नगड़ी पहुंचा. उस दौरान शौर्य की सांसें चल रही थी. नगड़ी में ही संजीव ने शौर्य को एक बार फिर मारा. जब शौर्य की सांस थम गई, तब उसने उसे बोरे में डाल उसमें ईंट भर कर पानी में डाल दिया और वहां से सीधे कोडरमा भाग गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें - पूजा">https://lagatar.in/pooja-singhal-physically-present-in-ed-court-hearing-on-discharge-petition-on-march-16/">पूजा

सिंघल ED कोर्ट में हुईं सशरीर हाजिर, डिस्चार्ज पिटीशन पर 16 मार्च को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही