Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Lagatar Desk :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के एजीजा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. वह अर्जेंटीना गणराज्य के राष्ट्रपति जेवियर माइली के आमंत्रण पर एक आधिकारिक दौरे पर पहुंचे हैं.

 

राष्ट्रपति माइली के साथ पीएम करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें भारत और अर्जेंटीना के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी. दोनों नेता रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश, साथ ही दोनों देशों की जनता के बीच संबंधों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. 

 

भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया पीएम का स्वागत 

भारतीय प्रवासी समुदाय ने ब्यूनस आयर्स के एक होटल में प्रधानमंत्री मोदी का बेहद उत्साह और गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान होटल में भारत माता की जय, जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे गूंजे. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में कई भारतीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं. 

 

 

पीएम से मिलने 400 किमी दूर से आये भारतीय मूल के विजय

लोग दूर-दूर से केवल प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे थे. रोसारियो से आए भारतीय मूल के विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को सिर्फ एक बार नमस्ते कहने के लिए 400 किलोमीटर दूर से आया हूं. उनसे हाथ मिलाने का मौका मिला, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है.

 

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

प्रस्तुति देने वाली कलाकार आनंदिनी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है. प्रधानमंत्री मोदी बहुत सहज और प्रेरणादायक व्यक्ति हैं. उन्होंने भारत की महानता को बनाए रखने और उसे पुनर्जीवित करने का कार्य किया है. कलाकार ज़िनिया ने कहा कि हमने भारतीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुति देने के लिए कड़ी मेहनत की. हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री ने ध्यानपूर्वक हमारी प्रस्तुति देखी और हमें सराहा.

 

 

 

द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-अर्जेंटीना संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.  इस दौरान संभावित रणनीतिक समझौते और निवेश साझेदारी पर भी बातचीत होने की उम्मीद है. पीएम मोदी की यह यात्रा दर्शाती है कि भारत वैश्विक मंच पर न केवल एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है, बल्कि लोकप्रिय नेतृत्व और सांस्कृतिक समृद्धि के माध्यम से भी दुनिया में अपनी पहचान और प्रभाव को लगातार विस्तार दे रहा है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही