Search

 
 
 

खरगे की बात सुनकर पीएम मोदी खुद को रोक नहीं पाये, संसद में खिलखिलाकर हंसे

 
NewDelhi : संसद में विपक्ष अडानी मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. जिसकी वजह से संसद के दोनों सदनों में काफी हंगामा हो रहा है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ ऐसा कह दिया कि सदन में बैठे पीएम मोदी और सदन के सभी सदस्य खिलखिलाकर हंस पड़े. दरअसल राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए खरगे ने शिकायती लहजे में कहा कि पीएम मोदी सदन में कम दिखते हैं. जब संसद चलती है, तो पीएम मोदी इधर ज्यादा ध्यान देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा. (पढ़ें, हाजत">https://lagatar.in/supporter-of-bjp-mla-dhullu-mahato-who-freed-the-accused-from-hajat-bailed-from-the-high-court/">हाजत

से आरोपी को छुड़ाने वाले BJP MLA ढुल्लू महतो के समर्थक को हाईकोर्ट से बेल)

मोदी साहब पहली बार हंस रहे हैं-खरगे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-11-copy-6.jpg"

alt="" width="540" height="405" /> खरगे ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा चुनावी मोड में होते हैं. इधर संसद चल रही है और उधर वो मेरे संसदीय क्षेत्र कलबुर्गा चले गये. खरगे ने मजाकिया तौर पर कहा कि अरे भई मेरा एक ही संसदीय क्षेत्र है और आपको वही मिल रहा है. मोदी मेरे संसदीय क्षेत्र में एक नहीं दो-दो मीटिंग कर रहे हैं! खरगे के इतना कहते ही सदन में हंसी के ठहाके गूंज उठे. खरगे की बात सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाये. खरगे इसके बाद पीएम की तरफ देखते हुए कहते हैं कि मोदी साहब पहली बार हंस रहे हैं. इसे भी पढ़ें : खरगे">https://lagatar.in/kharge-raised-the-issue-of-scheduled-castes-and-adani-piyush-goyal-advised-to-see-the-property-of-his-leaders/">खरगे

ने अनुसूचित जाति और अडानी का मामला उठाया, पीयूष गोयल ने अपने नेताओं की संपत्ति देखने की दी सलाह

पीएम मोदी की हंसी पर जगदीप धनखड़ ने भी लिये मजे

पीएम की हंसी पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ भी चुटकी लेकर कहते हैं कि यह गहरी जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि इसमें कुछ नजदीकी संबंध नजर आता है. इस पर खरगे बोलते हैं कि पीएम मोदी पहली बार हंस रहे हैं और आप उनको हंसने भी नहीं दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/bjp-mp-nishikant-dubeys-hue-and-cry-in-parliament-notice-of-breach-of-privilege-given-to-rahul-gandhi/">संसद

में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का हल्लाबोल, राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही