Search

 
 
 

झारखंड के खूंटी में हुए सड़क हादसे पर PM मोदी और CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Lagatar Desk : बता दें कि खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. गुरुवार देर रात कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास हुआ. इस हादसे में चार महिलाओं, तीन बच्चों समेत सात लोगों की जान चली गई. वहीं, एक युवती घायल है, जिसका इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है.
 
पीएम मोदी
  • घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
  • शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

Lagatar Desk :   झारखंड के खूंटी जिले में हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री की ओर से पीएमओ के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शोक संदेश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि झारखंड के खूंटी में हुए हादसे में लोगों की मौत से गहरा दुख पहुंचा है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गई है. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है. 

 

 

 

वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी सड़क हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा कि खूंटी के कर्रा में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु की खबर बेहद दुखद है. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है. हेमंत सोरेन ने मारांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की. 

 

 

तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

बता दें कि खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. गुरुवार देर रात कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास हुआ. इस हादसे में चार महिलाओं, तीन बच्चों समेत सात लोगों की जान चली गई. वहीं, एक युवती घायल है, जिसका इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है. 

 

स्कूटी सवार को मदद करने पहुंची थीं महिलाएं व बच्चे

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:45 बजे जोने-लुदरू मोड़ के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर पुलिया के पास झाड़ियों में गिर गया था. हादसे के बाद आसपास की महिलाएं और बच्चे घटनास्थल पर खड़े थे. इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गया.

 

हादसा इतना भीषण था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी मृतकों के शव और घायलों को खूंटी सदर अस्पताल लाया गया.

 

रात करीब 11:15 बजे इलाज के दौरान 12 वर्षीय बच्चे ने भी दम तोड़ दिया. इसके साथ ही मृतकों की संख्या सात हो गई. वहीं घायल खुशबू कुमारी का अस्पताल में इलाज जारी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक नशे में था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही